---Advertisement---

रेप के बाद 5वीं मंजिल से फेंकी गई टिकटॉक स्टार: जिंदा बचीं, लेकिन पिता-भाई ने नींद में ही गोलियों से भून डाला

By
On:
Follow Us

कुर्दिस्तान: खूबसूरती के पीछे छिपी दर्दनाक हकीकत

इराक का एक खूबसूरत शहर है कुर्दिस्तान, जो अपनी ऐतिहासिक इमारतों और समृद्ध संस्कृति के लिए मशहूर है। लेकिन इस शहर की एक कड़वी सच्चाई भी है—यहां महिलाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। 2023 में यहां 30 महिलाओं की ऑनर किलिंग हुई, जबकि 2022 में यह संख्या 23 थी। 2017 से 2019 के बीच 200 महिलाओं को इज्जत के नाम पर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया

इनमें से अधिकतर महिलाओं की हत्या सिर्फ इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने जबरन शादी से इनकार कर दिया, पढ़ाई जारी रखना चाहा, अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत दिखाई, या फिर वे कट्टरपंथी मानसिकता के अनुरूप नहीं थीं।

टिकटॉक स्टार फैरूज आज़ाद (Fairuz-Azad): जिसकी सफलता बनी मौत की वजह

आज हम जिस दर्दनाक घटना की बात कर रहे हैं, वह इराक की एक मशहूर टिकटॉक स्टार की है। उनका गुनाह सिर्फ इतना था कि वे लोकप्रिय थीं। उनका कत्ल किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके अपने पिता, भाई और कुछ रिश्तेदारों ने किया। वे इतने निर्दयी थे कि नींद में ही फैरूज को गोलियों से छलनी कर दिया

कौन थीं (Fairuz-Azad) फैरूज आज़ाद?

फैरूज आज़ाद का जन्म 2003 में इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के इरबिल में हुआ था। उनके माता-पिता का तलाक हो गया था, जिसके बाद फैरूज अपनी मां नाजा फरहाद के साथ रहने लगीं। उन्हें बचपन से ही तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने का शौक था। वे सज-धजकर सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती थीं, जिससे धीरे-धीरे वे मशहूर हो गईं।

जैसे-जैसे उनकी लोकप्रियता बढ़ी, घर में तनाव भी बढ़ने लगा। उनके बायोलॉजिकल पिता और भाई को यह बर्दाश्त नहीं था कि उनकी बेटी इंटरनेट पर इतनी मशहूर हो जाए। उन्होंने फैरूज की मां से संपर्क कर कहा कि वे उसे सोशल मीडिया से हटने के लिए कहें। हालांकि, फैरूज ने उनकी बात नहीं मानी।

रेप और हत्या की दर्दनाक कहानी

18 नवंबर 2023 को फैरूज (Fairuz-Azad) को दो साथी टिकटॉक स्टार्स ने मिलने के लिए बुलाया। उन्हें पहले से जानने के कारण वे बेझिझक मिलने चली गईं। लेकिन मुलाकात के दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों लड़कों ने फैरूज के साथ जबरदस्ती की। जब फैरूज ने बचने की कोशिश की, तो उन दरिंदों ने उन्हें 5वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया

संयोग से फैरूज जिंदा बच गईं, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके एक पैर में फ्रैक्चर, रीढ़ की हड्डी और कमर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने पुलिस को बयान दिया कि उनका पहले रेप किया गया और फिर उन्हें इमारत से फेंका गया

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन फैरूज के पिता ने 50 हजार डॉलर में समझौता कर लिया और दोनों को रिहा करवा दिया

“इज्जत” की आड़ में अपने ही परिवार ने कर दी हत्या

फैरूज इस हादसे से उबरने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन परिवार ने उनका साथ नहीं दिया। उनके पिता ने दबाव डालकर उनका सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवा दिया। इस बीच, जेल से छूटे आरोपियों ने फैरूज के खिलाफ वीडियो पोस्ट करने शुरू कर दिए, जिसमें वे उन पर कई तरह के आरोप लगा रहे थे। ये वीडियो वायरल हो गए और फैरूज के पिता तक भी पहुंच गए।

बढ़ती बदनामी के कारण पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों ने फैरूज को मारने का फैसला कर लियासुबह 8:05 बजे, जब फैरूज अपने बिस्तर पर सो रही थीं, उन पर 5 गोलियां चलाई गईं और उनकी मौत हो गई। यह जघन्य अपराध उनके अपने पिता, भाई और कुछ अन्य रिश्तेदारों ने अंजाम दिया।

मां की दर्दभरी गवाही

फैरूज की मां नाजा फरहाद ने एक इंटरव्यू में बताया, “मैं गोलियों की आवाज सुनकर उठी। वे सब उसे मार चुके थे। मैंने उन्हें देखा, उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन मैं कुछ नहीं कर पाई। एक दिन पहले ही फैरूज के पिता ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी।”

इराक में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर बढ़ते हमले

फैरूज की हत्या इराक में किसी इन्फ्लुएंसर की पहली हत्या नहीं है। इससे पहले भी कई मशहूर सोशल मीडिया स्टार्स को कट्टरपंथी सोच का शिकार बनाया जा चुका है:

  • तिबा-अल-अली (जनवरी 2023) – इराकी यूट्यूबर को उनके पिता ने इसलिए मार दिया क्योंकि वे इस्तांबुल में अपने मंगेतर के साथ वीडियो बनाती थीं।
  • ओम फहाद (अप्रैल 2024) – टिकटॉक स्टार को घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।
  • उम फहाद – सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के कारण उनकी भी हत्या कर दी गई।

क्या मिलेगा इंसाफ Fairuz-Azad को ?

फैरूज की मां को डर है कि हत्यारे बच जाएंगे, ठीक वैसे ही जैसे उनके हमलावर पहले बच गए थे। हत्या के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन इराक में पितृसत्ता और पैसे की ताकत के आगे न्याय मिलना मुश्किल लग रहा है।

फैरूज की कहानी सिर्फ एक लड़की की नहीं, बल्कि उन हजारों लड़कियों की है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए लड़ती हैं, लेकिन समाज उन्हें जीने नहीं देता।

For Feedback - feedback@example.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment